माँ की जिंदगी में बच्चा नहीं आता है , बच्चे की जिंदगी में माँ आती है (ऐसा मेरा मानना है )-
जैसे उसकी कोई दुआ आयी |
वो वक्त सोचता हूँ , तो ठहर जाता हूँ ,
जिस वक्त मेरी जिंदगी में माँ आयी |
रातें बहुत बितायीं , उसके हाथों के तकिये पर ,
उसके होठों पे कुछ मीठी सी लोरियाँ आयीं |
रात भर झलती रही पंखा , वो यूँ ही मुझे ,
मैं सोता रहा और उसको नींद कहाँ आयी |
उसके पास नहीं हूँ , बेशक , उसकी कमी भी है ,
पर आँखें बंद कर के देखा जो , वो वहाँ आयी |
आज जब याद करने बैठा , पुरानी यादों को ,
याद मुझको मेरी माँ की दास्ताँ आयी ||
.
@!</\$}{
.